दिल्ली में आस्था कुंज रेप केस पर गरमाई सियासत:केजरीवाल ने महिलाओं पर पाबंदियां लगाने को लेकर सरकार को घेरा- INA NEWS

देश की राजधानी दिल्ली में हुए आस्था कुंज रेप केस के बाद से गर्माई राजनीति और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा उपायों की बजाय उन पर पाबंदियां लगाने के सरकार के फैसलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजधानी में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के बजाय उन पर बंदिशें थोपी जा रही हैं। महिलाओं पर पाबंदियां लगाना बंद करे सरकार- केजरीवाल हाल ही में कुछ महिला कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेज शुरू किए जाने और छात्राओं को शाम या रात के वक्त घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दिए जाने के फैसलों पर कड़ा रोष जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कदम न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सारी पाबंदियां सिर्फ लड़कियों पर ही क्यों लगाई जाती हैं। देश की राजधानी में रहने वाली हर महिला और छात्रा एक स्वतंत्र नागरिक है, जिसके पास अपने मौलिक अधिकार और जीने की पूरी आज़ादी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकार की है, न कि उन्हें लेक्चर देने की। सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट्स और सेंट्रल कमांड स्ट्रक्चर की मांग दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए आप संयोजक ने कहा कि सरकार को कागजी फरमान जारी करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से जोड़ा जाए और डार्क स्पॉट्स पर तुरंत स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं। एक मजबूत सेंट्रल कमांड स्ट्रक्चर बनाकर सीसीटीवी फुटेज की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। हर कॉलेज के अंदर दो-दो महिला पुलिस अधिकारियों समेत सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। अपराधियों को संरक्षण मिलने का लगाया आरोप सरकार और प्रशासनिक मशीनरी पर कड़ा प्रहार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करने की बजाय कई बार पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लग जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज समय की मांग है कि महिला स्टूडेंट्स को पूरी सुरक्षा और भयमुक्त माहौल दिया जाए, तभी राजधानी में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |