ईरान में 25 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर:यह अब तक का सबसे निचला स्तर; अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था- INA NEWS

ईरान की करेंसी रियाल मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। 1 डॉलर खरीदने के लिए 25 लाख रियाल देने पड़ रहे हैं। 27 फरवरी को 1 डॉलर के बदले 13.2 लाख रियाल मिल रहे थे। यानी कि सिर्फ 7 महीने में ईरान की करेंसी 90 फीसदी तक गिर गई है। ईरान के केंद्रीय बैंक की आधिकारिक दर करीब 16.5 लाख रियाल प्रति डॉलर है। हालांकि आम लोगों को डॉलर बाजार की दर पर ही मिलता है। डॉलर के मुकाबले रियाल की कीमत गिरने की बड़ी वजह युद्ध, अमेरिकी प्रतिबंध और ईरानी तेल पर लगी अमेरिकी नाकाबंदी है। इससे ईरान की कमाई और डॉलर की उपलब्धता पर असर पड़ा है, जिससे रियाल लगातार कमजोर हो रहा है। कई साल से प्रतिबंधों के दबाव में है ईरान ईरान की अर्थव्यवस्था कई साल से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के दबाव में है। युद्ध शुरू होने के बाद नए प्रतिबंधों और ईरानी तेल पर अमेरिकी नाकाबंदी ने संकट को और बढ़ा दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार देर रात ईरानी मीडिया से कहा कि इस समय पूरा ध्यान होरमुज स्ट्रेट पर है। यह जलमार्ग युद्ध के केंद्र में है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज पर बातचीत अब ज्यादा गंभीर हो गई है। दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ लड़ाई खत्म करने और होरमुज को फिर खोलने के लिए समझौते की कोशिश कर रहे हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button