Sport : 'समझ नहीं आया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट क्यों…', विराट कोहली को लेकर कपिल देव ने कह दी ये बड़ी बात #INA

Kapil Dev on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली का एक सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चुका है. हाल ही में वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे देख पूरी दुनिया उन्हें सलाम कर रही है. कोहली की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले महान कप्तान कपिल देव ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. कपिल देव ने कहा कि खेल के प्रति विराट का जुनून और खुद पर भरोसा वाकई बेमिसाल है. हालांकि, तारीफ करने के साथ ही कपिल देव ने यह भी कहा कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट क्यों ले लिया था. लेकिन फिर भी कोहली मैदान पर जो कुछ भी कर रहे हैं, बेहद खास है.

कपिल देव ने विराट कोहली को बताया ‘स्पेशल टैलेंट’

कपिल देव ने विराट कोहली की बल्लेबाजी क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें एक ‘स्पेशल टैलेंट’ बताया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह एक अनोखी प्रतिभा हैं. उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. इस दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनका औसत 60 से अधिक का है. मैं उन्हें सलाम करता हूं.” गौरतलब है कि आधुनिक क्रिकेट में लंबे समय तक 50 या 60 के करीब का औसत बनाए रखना कोहली की निरंतरता और उनकी महानता को दर्शाता है.

खेल के प्रति अटूट जुनून और खुद पर भरोसा

कोहली की सफलता के पीछे के असली कारणों पर बात करते हुए कपिल देव ने उनके कमाल के जज्बे को साफ तौर पर उजागर किया. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात खेल के प्रति कोहली का जुनून है. कपिल देव के अनुसार, कोहली के पास अद्भुत क्षमता है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह खुद पर विश्वास करते हैं और अपने फैसलों का पूरा समर्थन करते हैं, जो खेल के इस टॉप लेवल पर लगातार प्रदर्शन करने के लिए बेहद जरूरी है.

टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर कपिल देव की हैरानी

विराट की जमकर तारीफ करने के साथ ही कपिल देव ने उनके टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर एक दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा, “मैं यह तो नहीं जानता कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ दिया, लेकिन वह मैदान पर जो कुछ भी कर रहे हैं, अपने लिए बहुत खास कर रहे होंगे. वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि खेल के इस सबसे ऊंचे स्तर पर हमेशा अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रख सकें.” 

 

कपिल देव के इस बयान से साफ पता चलता है कि भले ही कोहली के कुछ फैसलों ने पूर्व दिग्गजों को हैरान किया हो, लेकिन मैदान पर उनके खेल और रनों की भूख पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि कोहली आज भी दुनिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं. यही वजह है कि कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी भी विराट की इस शानदार यात्रा और खुद पर उनके अटूट भरोसे के कायल हैं. 

यह भी पढ़ें:  एशियन गेम्स 2026 में विथ्या रामराज का डबल धमाका, 400m हर्डल्स में ब्रॉन्ज के बाद अब 4x400m रिले में जीता गोल्ड मेडल

'समझ नहीं आया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट क्यों…', विराट कोहली को लेकर कपिल देव ने कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button