Sport : Asian Games 2026 : भारत को तीरंदाजी में मिला 7वां गोल्ड मेडल, ज्योति, पृथिका और चिकिथा ने बिखेरा जलवा #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में चिकिथा तनिपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने भारत के लिए तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल की संख्या 7 हो गई है. भारतीय कंपाउंड आर्चरी टीम ने बुधवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने नाम का ढंका बजा दिया है. 

भारत को तीरंदाजी में मिला गोल्ड मेडल

इस फाइनल में चीन को 238 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर से हराने वाली भारतीय तिकड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया था. पुराना रिकॉर्ड कोरियाई टीम ने 2014 में इंचियोन में बनाया था. इस मैच की शुरुआती एंड में 30-28 की बढ़त लेने के बाद भारत ने अपनी बढ़त तीन पॉइंट तक बढ़ा ली थी. इसके बाद चिकिथा ने दूसरे एंड के पहले रोटेशन में नाइन का शॉट लगाया था. पृथिका और ज्योति परफेक्ट रहीं, दोनों ने पूरे समय 10 लगाए.

भारत और चीन ने एंड 2 की शुरुआत में पहले रोटेशन में एक-एक 9 और दो-दो 10 लगाए. चीन ने अगले तीन एरो में दो 10 और एक नाइन लगाया, और भारतीय तिकड़ी ने दूसरे रोटेशन में परफेक्ट 10 लगाकर बढ़त को तीन पॉइंट, 119-116 तक बढ़ा दिया. इसके साथ ही भारत गोल्ड जीतने की रेस में और आगे बढ़ गया. 

इसके बाद एंड 3 के पहले रोटेशन में चीन ने परफेक्ट 10 लगाए, जबकि भारत ने चिकिथा के नाइन से शुरुआत की, लेकिन पृथिका और ज्योति ने 10 लगाकर भारत की बढ़त बनाए रखी. दूसरे रोटेशन में, चीन ने दो 10 लगाने से पहले एक 9 लगाया. भारत ने तीन 10 लगाकर बढ़त को और बढ़ाया और 178-175 की बढ़त बना ली.

वहीं आखिरी छोर पर, चीन ने दो 9 और एक 10 से शुरुआत की.  भारत की तिकड़ी ने परफेक्ट 10 से जवाब दिया. आखिरी तीन एरो में, चीन ने भारत पर दबाव बनाए रखने के लिए तीन 10 लगाए, लेकिन भारतीय तिकड़ी ने सभी 10 लगाकर परफेक्ट अंत किया और 238-234 के स्कोर से गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 

53 हुई भारत के पदकों की संख्या

एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या अब तक 53 हो गई है. ये भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को दिखाता है. अब तक एशियन गेम्स 2026 में भारत को कुल 7 गोल्ड मेडल मिले हैं. वहीं देश के नाम अब तक 21 सिल्वर मेडल मिले हैं. वहीं 25 ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के हाथ लेगे हैं. (खबर आईएनएस के इनपुट से….)

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में 75 साल का सूखा खत्म कर रचा इतिहास, बीमारी को हराकर गोल्ड जीतने वाली कौन हैं भारतीय नायब सूबेदार नीरू ढांडा?

Asian Games 2026 : भारत को तीरंदाजी में मिला 7वां गोल्ड मेडल, ज्योति, पृथिका और चिकिथा ने बिखेरा जलवा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button