यूपी – बरेली: नशे में दो भाइयों ने गर्ल्स कॉलेज के बाहर किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा तो बताया क्यों पी शराब – INA

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन स्थित गुरु गोबिंद गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर शराब के नशे में दो युवकों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि के बाद चालान की कार्रवाई कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों युवक प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम निवासी सगे भाई हैं। इनकी पहचान पुष्कर और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने शराब पीने की बात स्वीकार की। पुष्कर ने बीयर और शराब पीने के बारे में बताया। पुष्पेंद्र ने भी शराब के नशे में होने की बात बताई। 

पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि स्कूल के बाहर कुछ छात्राएं खड़ी थीं। उन्हें देखकर दोनों ने स्कूल का गेट खोलने के लिए कहा। इसी दौरान वे गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button