Sport : 'प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था…' शुभमन गिल का बयान हुआ वायरल, बताया तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को देंगे मौका #INA

Shubman Gill Statement : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में गुवाहाटी में ऐतिहासिक पारी खेलकर अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने 223 रनों की मैराथन पारी खेलने के साथ ही 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के बाद शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अगले मैच के टीम कॉम्बिनेश के बारे में बात करने के अलावा इस मैच में टीम के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी है. गिल ने और क्या-क्या कहा है. आइए जानते हैं.
शुभमन गिल ने जीत पर दिया बड़ा बयान
शुभमन गिल ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मेरे शरीर के हर हिस्से में अभी ऐंठन हो रही है और दोपहर में बहुत गर्मी थी. जब हमारे पास लगभग 13 ओवर थे, तो ऐसा लग रहा था कि हमने पहले ही 20-25 ओवर फील्डिंग कर ली है, जिस तरह से वे बैटिंग कर रहे थे. तो मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया गेम था. आधे रास्ते पर, बोर्ड पर 400 रन थे. हम पर थोड़ा प्रेशर था. चाहे विकेट कितना भी अच्छा हो, चाहे ग्राउंड कितना भी छोटा हो, 400 का पीछा करना कभी आसान नहीं होता. इसलिए परफॉर्मेंस से बहुत खुश हूं और बहुत खुश हूं कि मैं आखिर तक टिक सका और टीम के लिए गेम खत्म कर सका’.
What’s the mindset that goes behind such a masterful display? 🤔
🎥 Shubman Gill decodes his approach on a special evening in Guwahati 🔝🙇♂️#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/21XolPgF9f
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि, ‘यह सिर्फ खेलने के बारे में है, मैं गेम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटता हूं. सबसे पहले पावरप्ले में हमारा टारगेट था कि अगर हम बिना कोई विकेट खोए 75-80 रन बना लें, तो यह एक अच्छी शुरुआत होगी. शुरू में नई गेंद से गेंद थोड़ी काम कर सकती थी. एक बार गेंद पुरानी हो जाने पर विकेट बैटिंग के लिए बहुत बेहतर हो जाएगा और एक तरफ बहुत छोटी थी, इसलिए हमने सोचा कि जब भी फास्ट बॉलर आएंगे तो हम उस तरफ को टारगेट करेंगे और लगभग 25 ओवर में मुझे लगा कि अगर हम 200-210 के आसपास हैं, तो हम अच्छी जगह पर होंगे लेकिन हम 230-240 के आसपास थे और मुझे लगता है कि पावरप्ले के बाद प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था’.
Simply 2️⃣ G0️⃣0️⃣D 🤌
Captain @ShubmanGill was at his absolute best tonight in Guwahati 💙💯💯
Relive his knock ▶️ https://t.co/erDe5T7xvQ#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/EXpqaKuuCt
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
गिल ने अंत में कहा कि, ‘यह उन पर ज्यादा था और हमने अपनी इनिंग्स के आधे रास्ते तक कोई विकेट नहीं खोया, इसलिए यह हमारे लिए एक बड़ा बोनस था. शुरू में हमने पावरप्ले में उतनी अच्छी बॉलिंग नहीं की, पहले गेम की तरह ही. हमने पावरप्ले में अच्छी बॉलिंग नहीं की और उन्होंने बहुत फ्रीडम के साथ बैटिंग की. उन्होंने काफी अच्छी बैटिंग की और मुझे लगता है कि एक समय ऐसा लगा कि वे 420-430 रन भी बना सकते हैं. मैं पक्का उन प्लेयर्स को मौका देना चाहता हूं जिन्हें मौका नहीं मिला है, उन्हें मौका देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम देखेंगे कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमें सूट करता है और उन्हें कुछ मौके मिलेंगे’.
4️⃣0️⃣6️⃣ reasons . NEVER count this team out 💙🫡
Watch the Highlights ▶️ https://t.co/em3SzwX98T#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/jpMTZScNi6
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
कैसा रहा भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे का हाल
भारत वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 50 ओवर में 405 रन बनाए. टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को 406 रन बनाकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेली. वहीं रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ टीम के लिए कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें : ‘बॉल से थोड़ा और टाइट…’ भारत से मिली हार पर ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप, इस पल को माना मैच का टर्निंग प्वाइंट
'प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था…' शुभमन गिल का बयान हुआ वायरल, बताया तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को देंगे मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,