Tach – 18 Pro, S26 Ultra या Pixel11 नहीं…विराट कोहली को पसंद है स्लिम ट्रिम फोन, जानें कीमत

Powered by :

Last Updated:

विराट कोहली iPhone 18 Pro, Samsung Galaxy S26 Ultra या Google Pixel 10 जैसे बड़े फेमस फोन के बजाय स्लिम फोन यूज करते हुए नजर आए है. हाल की जिम सेल्फी में भी यह फोन उनके हाथ में नजर आया. ये फोन सिर्फ 5.6 मिमी पतला है और इसमें A19 Pro चिप, 6.5 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले और 48MP कैमरा मिलता है. 256GB वेरिएंट वाले इस फोन की कीमत क्या है, ये किस कंपनी का फोन है, सारी स्पेसिफिकेशन आपको बताएंगे.

आजकल जब नए फोन खरीदने की बात आती है तो iPhone 18 Pro, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 जैसे मॉडल लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं. लेकिन विराट कोहली की पसंद थोड़ी अलग नजर आती है. उन्हें ऐसा फोन पसंद है जो प्रीमियम होने के साथ फास्ट और काफी पतला भी हो. विराट कोहली को कई बार iPhone Air इस्तेमाल करते हुए नजर आए है.

हाल ही में उनकी एक जिम सेल्फी में भी काले रंग का यह फोन नजर आया था. Apple ने iPhone Air को 2025 में लॉन्च किया था. इसकी सबसे खास बात इसका बेहद पतला डिजाइन है. फोन की ब्रेथ सिर्फ 5.6 मिमी है, जिससे यह हाथ में काफी स्लिम नजर आता है. हालांकि, इतना पतला डिजाइन बनाने के लिए कंपनी ने कुछ फीचर्स में बदलाव किए हैं. यही वजह है कि यह फोन Pro मॉडल से थोड़ा अलग है. ऐसे में सवाल उठता है कि विराट कोहली को यह फोन क्यों पसंद आ सकता है और इसकी कीमत कितनी है.

iPhone Air में 6.5 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ProMotion तकनीक भी मिलती है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं. फोन में Apple का A19 Pro चिप दिया गया है. यानी बेहद पतला होने के बावजूद इसमें अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है. फोन रोजाना के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और दूसरे सामान्य इस्तेमाल के लिए फास्ट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैमरे की बात करें तो iPhone Air में पीछे सिर्फ एक 48 मेगापिक्सल का Fusion कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. हालांकि, इसमें Pro मॉडल की तरह कई रियर कैमरे नहीं हैं. इसलिए अगर किसी यूजर को अलग-अलग जूम और ज्यादा कैमरा ऑप्शन चाहिए तो उसे दूसरे मॉडल ज्यादा यूजफुल लग सकते हैं.

iPhone Air का फोकस पतले और हल्के डिजाइन पर है. इसी वजह से इसमें Pro मॉडल की तरह कई कैमरे नहीं दिए गए हैं. फोन में 3,149mAh की बैटरी मिलती है. पतले डिजाइन की वजह से बैटरी कैपेसिटी भी बहुत बड़ी नहीं है. ऐसे में ज्यादा समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बैटरी बैकअप एक अहम बात हो सकती है. इसके अलावा फोन की बिल्ड क्वालिटी पर भी Apple ने ध्यान दिया है.

iPhone Air में Grade 5 Titanium का फ्रेम दिया गया है. इसके आगे और पीछे Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है. फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है. इसका मतलब है कि यह धूल से बचाव करता है और तय परिस्थितियों में पानी के कॉन्टेक्ट को भी झेल सकता है. इस तरह बेहद पतले डिजाइन के साथ फोन में प्रीमियम और मजबूत बिल्ड देने की कोशिश की गई है.

iPhone Air में Pro मॉडल की तरह हर फीचर नहीं मिलता, लेकिन इसमें तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले मौजूद है. कोहली को पहले Whoop फिटनेस ट्रैकर पहने हुए भी देखा गया है. यह बिना स्क्रीन वाला डिवाइस है, जो फिटनेस और रिकवरी से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करता है.

कीमत की बात करें तो iPhone Air का 256GB वेरिएंट करीब ₹1,19,900 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart है. Apple के दूसरे हाई-एंड Pro मॉडल की तुलना में इसकी कीमत अलग स्तर पर है. इसकी कीमत का बड़ा हिस्सा इसके डिजाइन, Apple के प्रोसेसर और प्रीमियम बिल्ड से जुड़ा है. अगर किसी यूजर की प्राथमिकता स्लिम, लाइट और फास्ट iPhone है तो iPhone Air उसे पसंद आ सकता है.


Source link

Back to top button