यूपी – एएमयू: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने कराई मौलाना आजाद लाइब्रेरी बंद, कैंपस में बढ़ी हलचल – INA

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन बृहस्पतिवार को और तेज हो गया। छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी को बंद करा दिया। इससे लाइब्रेरी में पढ़ाई और अध्ययन के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।