Sport : कितनी तारीख को होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए क्या यशस्वी और सिराज को मिलेगा 11 में मौका? #INA

IND vs WI 3rd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस घरेलू सीरीज में भारत ने शुरुआत दो वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा वनडे ऐतिहास रहा, जिसमें वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया. इससे पहले सीरीज के पहले मैच में भी भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक शतक लगा चुके हैं. वहीं गिल एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं. 

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस सीरीज को हार चुकी है लेकिन उसके पास मौका होगा कि वो इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को जीतकर अपनी साख बना सकें. लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम तीसरे वनडे मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. उससे पहले फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, इंडियन क्रिकेट टीम अपना अगला मैच कब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. तो आइए ये मैच कितनी तारीख को होगा. किस मैदान पर खेला जाएगा. इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कितनी तारीख को होगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच शनिवार को खेला जाने वाला है. इंडिया और वेस्टइंडीज की टीमें एक दूसरे से दो-दो हाथ करने के लिए 3 अक्टूबर क मैदान पर उतरने वाली हैं. ऐसे में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 3 तारीख को खेला जाने वाला है. 

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला  मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मिलने वाली है, लेकिन गेंदबाजों के लिए भी मदद उपलब्ध होगी.

यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को क्या मिलेगा 11 में मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है. अब तक इन खिलाड़ियों को बाकी दोनों मैचों में मौका नहीं मिला है. अब तीसरे मैच में ये खेल सकते हैं. इसके बारे में खुद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा हिंट दिया है. 

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘मैं पक्का उन प्लेयर्स को मौका देना चाहता हूं जिन्हें मौका नहीं मिला है, उन्हें मौका देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम देखेंगे कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमें सूट करता है और उन्हें कुछ मौके मिलेंगे’. ऐसे में गिल के बयान के मुताबिक इन दोनों को मौका मिल सकता है.

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल.

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिए टक्कर

कितनी तारीख को होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए क्या यशस्वी और सिराज को मिलेगा 11 में मौका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button