Sport : टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, IND vs WI टी20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, MI के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस #INA

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में पहला झटका लगा था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20I सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. T20I सीरीज शुरू होने से पहले वाशिंगटन सुंदर को टीम से रिलीज कर दिया गया है और उनकी जगह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर को शामिल किया गया है. सेलेक्टर्स ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया है. नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था, जहां उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी किया है.
रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी करेंगे वाशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम मैनेजमेंट से बातचीत करने के बाद चयनकर्ताओं ने स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I सीरीज से आराम देने का फैसला किया है. बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके पीछे मुख्य वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज है. सिलेक्टर्स चाहते हैं कि सुंदर इस टी20 सीरीज के बजाय घरेलू क्रिकेट में रेड-बॉल मैच खेलें, ताकि वह टेस्ट सीरीज के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर सकें.
नमनधीर को वनडे के बाद T20I में मिला मौका
11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में वॉशिंगटन सुंदर अपनी घरेलू राज्य टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. दरअसल, आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए सिलेक्टर्स सुंदर को रेड-बॉल क्रिकेट में मैच प्रैक्टिस देना चाहते हैं, जो उनके लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है. इसी वजह से टी20I टीम में सुंदर की जगह विस्फोटक बल्लेबाज नमन धीर को शामिल किया गया है. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20I सीरीज में नमन धीर के पास इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा.
भारत की अपडेटेड T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
🚨 . 🚨
Prasidh Krishna . miss third ODI, Naman Dhir replaces Washington Sundar for T20Is
More details 🔽 | #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/e4kbfahjto
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
अंशुल कंबोज ने प्रसिद्ध कृष्णा को किया रिप्लेस
टीम इंडिया को सीरीज के बीच अपने वनडे स्क्वाड में भी बदलाव करना पड़ा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी करते समय खिंचाव महसूस हुआ था और इस मैच में वह सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. अब चयनकर्ताओं ने उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. अंशुल कंबोज ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ जारी रेड-बॉल मैच के लिए ‘इंडिया-ए’ टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम इंडिया से बुलावा आने के बाद वह तुरंत मैच छोड़कर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. कंबोज ने घरेलू सीजन और आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां वह CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
भारत की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज.
यह भी पढ़ें: 1951 के पहले मेडल से 2026 के रिले गोल्ड तक… देखें एशियन गेम्स एथलेटिक्स में भारत के पदकों का पूरा इतिहास और जादुई आंकड़े
टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, IND vs WI टी20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, MI के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,