Sport : टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, तीसरे ODI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, CSK के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस #INA

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. अब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, जो टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस करेंगे. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है.
दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को लगी चोट
गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी करते समय खिंचाव महसूस हुआ था. इस मुकाबले में वह अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं फेंक पाए और सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि प्रसिद्ध की चोट पर मेडिकल टीम नजर रख रही है. उन्हें आगे की जांच और रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भेजा जाएगा.
Prasidh Krishna is in danger of missing some games starting with third ODI against West Indies
He has been diagnosed with a hamstring injury pic.twitter.com/cpcQozBcvz
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 1, 2026
अंशुल कंबोज की हुई टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री
प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. अंशुल कंबोज ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ जारी रेड-बॉल मैच के लिए ‘इंडिया-ए’ टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम इंडिया से बुलावा आने के बाद वह तुरंत मैच छोड़कर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. कंबोज ने घरेलू सीजन और आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. जहां वह अपनी फ्रेंचाइजी CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
🚨 KAMBOJ TO ODI TEAM 💛
– Anshul Kamboj will replace Prasidh Krishna in the Indian ODI team for the 3rd match. [Abhishek Saini from Sportstar] pic.twitter.com/TDpUGPErQu
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए कड़ी टक्कर
सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है. हालांकि, अंशुल कंबोज के टीम में आने के बावजूद प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उन्हें अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज से कड़ी चुनौती मिलेगी. सिराज शुरुआती दोनों मैचों में बेंच पर बैठे थे और प्रसिद्ध की जगह खेलने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों के सामने 400 रन बना दिए थे, तब भी सिराज को ना खिलाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे.
भारत सीरीज में 2-0 से आगे
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के 405 रनों का ऐतिहासिक रन चेज किया था. शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया था. जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से शतक निकला था. अब भारतीय टीम की नजरें चंडीगढ़ में तीसरा वनडे मैच जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने पर होंगी. इस वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20I सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. टी20 में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान कौन जीतेगा गोल्ड मेडल? एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में होगी दोनों की टक्कर, नोट कर लें डेट और टाइम
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, तीसरे ODI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, CSK के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,