UP News: ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मछार के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय जाप, काशी से सोमनाथ तक विशेष पूजा – INA

Captain Smit Machhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम और गुजरात के प्रसिद्ध श्री सोमनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए. दोनों ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. काशी विश्वनाथ धाम में कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर स्थित घाट पर 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया. इसके साथ ही 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया. धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए भगवान शिव से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई.

दुनिया में अपनी बहादुरी से भारत का मान बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित मछार चर्चा में हैं. विश्व के कई ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थना और पूजा-पाठ कर रहे हैं. इसी क्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आज 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया. इसके अलावा 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया.

ये भी पढ़ें- पायलट स्मित मछार की बहादुरी को सलाम, गुजरात सरकार देगी विशिष्ट गुजरात गरिमा सम्मान

गंगा आरती में होगी विशेष पूजा-अर्चना

विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग विग्रह के समक्ष यह अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है. इस दौरान कैप्टन स्मित की तस्वीर भी रखी गई और भगवान विश्वनाथ से उनके जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु की कामना की गई. वहीं, आज शाम ललिता घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. इस दौरान मां गंगा से भी कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जाएगी.

सोमनाथ में महामृत्युंजय मंत्र जाप शुरू

गुजरात के श्री सोमनाथ मंदिर में भी कैप्टन स्मित मछार के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया. सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई. मंदिर में उनके पूर्ण स्वास्थ्य की प्रार्थना के लिए लगातार महामृत्युंजय मंत्र जाप का अनुष्ठान शुरू किए जाने की बात कही गई है. श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ से प्रार्थना की कि कैप्टन स्मित जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों.

Captain Smit Machhar

बता दें कि कैप्टन स्मित मछार दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट की साजिश को हवा में नाकाम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद उनके साहस और सूझबूझ की चर्चा हुई. इस विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान बचाने में कैप्टन स्मित की भूमिका महत्वपूर्ण रही. बेहद कठिन परिस्थिति में उन्होंने विमान को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया.

गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित

घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. देशभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. काशी और सोमनाथ में हुए धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उनकी बहादुरी को याद करते हुए भगवान शिव से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की.

नेतन्याहू और PM मोदी के बयान का भी जिक्र

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ कहा गया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी उनकी बहादुरी और संकट के समय दिखाई गई दृढ़ता की प्रशंसा की गई. कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. काशी विश्वनाथ और सोमनाथ में हुए विशेष अनुष्ठानों में भी यही प्रार्थना की गई कि भगवान शिव की कृपा से वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और देशवासियों के बीच लौटें.

‘हीरो’ कैप्टन स्मित मछार के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय जाप, काशी से सोमनाथ तक विशेष पूजा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button