UP News: यूपी: BJP की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूर्व मंत्री के बेटे बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट – INA

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हाल ही में अपने प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी और अब पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट भी जारी कर दी. एससी मोर्चा की नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर विकास किशोर को शामिल किया गया है. वह मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे हैं. इसके अलावा बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है. अनस साजिद उस्मानी को पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

विकास किशोर के साथ 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अशोक सोनकर, चरन सिंह लिसाड़ी, अनूप वाल्मीकि, बाबूलाल भंवरा, नंद किशोर कनौजिया, भगवती प्रसाद, अभिषेक सागर, हरीराम रावत, अनिता सिद्धार्थ, नरेंद्र महन्धा और आदेश कोरी का नाम शामिल है.

Screenshot 2026 10 01 193309

बीजेपी की नई प्रदेश टीम में 4 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं. प्रदेश महामंत्री की लिस्ट में आलोक कुमार, परदेशी रविदास, कमलेश जाटव और पुष्पेंद्र पासी का नाम शामिल है.

वहीं, नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, ऊषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

SC मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की लिस्ट

अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में अखिल कुमार (पश्चिम), विशाल वाल्मीकी (बृज), सलिल श्रीवास (कानपुर), अरूण रावत (अवध), शैलेश राम (काशी) और विजय सोनकर (गोरखपुर) की नियुक्ति की गई है.

Screenshot 2026 10 01 193938

महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री हैं. डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पांडेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह (ममता सिंह), मधु पांडेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वर्षा कौशिक और अनिता सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है.

Whatsapp Image 2026 10 01 At 6.45.05 Pm

वहीं, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में बीजेपी ने अचला सिंह जाट (पश्चिम), चंद्रेश गुप्ता (बृज), मोना शुक्ला (कानपुर), श्वेता सिंह (अवध), सुनीता राजेश सिंह (काशी) और संध्या त्रिपाठी (गोरखपुर) की नियुक्ति की है.

ये भी पढ़ें: ममता INDIA गठबंधन के साथ, राहुल के PM चेहरे पर साधी चुप्पी, बोलीं- सामूहिक फैसला होगा

यूपी: BJP की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूर्व मंत्री के बेटे बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button