Sport : भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा गोल्ड मेडल मुकाबला, TV और मोबाइल पर कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच #INA

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच होने जा रहा है. मेंस क्रिकेट के इस ऐतिहासिक फाइनल मैच में इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनाई है. जबकि पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री करने में कामयाब रही है. अब दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए जंग होगी. ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत-पाकिस्तान के इस मैच का लाइव मजा आप टीवी और मोबाइल पर कब, कहाँ और कितने बजे से उठा सकते हैं.
3 अक्टूबर को फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा, जिसकी कमान इस टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान संभाल रहे हैं. भारतीय टीम ने 1 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं पाकिस्तान बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा है. अब एशियन गेम्स में क्रिकेट के दोनों मेडल मुकाबले शनिवार, 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. दिन की शुरुआत में पहले बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए जंग होगी, जिसके ठीक बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
📸 𝗠𝗮𝗿𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 𝗶𝗻𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹 🏅
A commanding 1️⃣2️⃣4️⃣-run victory in the semi-final takes #TeamIndia into the Gold Medal match on Saturday 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/kr6h7UlyyG
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
सुबह 10 बजे से खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच यह गोल्ड मेडल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे होगा. इसी दिन भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सुबह 5:30 बजे से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 5:00 बजे किया जाएगा.
Pakistan claim a ticket . the Men’s Asian Games Final in Nagoya with a semi-final victory over Bangladesh 🙌
Scorecard 📲 https://t.co/RwckM2isEC pic.twitter.com/AHkpGLwHZg
— ICC (@ICC) October 1, 2026
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर लाइव देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले को देखने के लिए आपको एशियन गेम्स के ऑफिशियल मीडिया राइट्स होल्डर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर आप इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. वहीं, यदि आप मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो आपके लिए सोनी लिव ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप भारत-पाकिस्तान के इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकेंगे. अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश का सेटअप बॉक्स लगा है, तो फिर इस हाई-वोल्टेज मैच को बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं.
Asian Cricket’s Greatest Rivalry takes centre stage this Saturday. 🔥⚔️
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 and 𝐏𝐚𝐤𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧 come face . face, yet again. This time with Gold on the line!
Watch Pakistan vs India Men’s Cricket Gold Medal Match, on 3rd October, LIVE at 9:30 AM on Sony Sports Network… pic.twitter.com/ss701fzyPn
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 1, 2026
यह भी पढ़ें: रन-आउट और स्टंपिंग के नियम में ICC ने किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ गेंद छूने से आउट नहीं होंगे बल्लेबाज
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा गोल्ड मेडल मुकाबला, TV और मोबाइल पर कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,