Sport : एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 14वें दिन भारत ने धमाल मचा  दिया है. इंडिया के एथलीट्स में कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 5 गोल्ड मेडल पर अब तक कब्जा कर लिया है. देश को आर्चरी में एक गोल्ड मेडल मिला, जबकि एक गोल्ड रेसलिंग में भी भारत की झोली में आ गया है. इसके अलावा भारत के खाते में बॉक्सिंग में कुल 3 गोल्ड मेडल आए हैं. भारतीय मुक्केबाजों ने एक ही दिन में 3 गोल्ड जीते हैं. इसमें लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल शामिल हैं. अब तक भारत के कुल मेडल की संख्या 75 हो गई है. इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 

परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला बॉक्सर परवीन हुड्डा ने भारत को मुक्केबाजी में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है. 26 साल की परवीन ने महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने भारत को 13वां गोल्ड मेडल दिया. परवीन ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की नीन-चिन चे को हराया. परवीन ने पहला राउंड 5-0 से जीता था. इसके बाद चे ने दूसरे राउंड में जवाब दिया और राउंड 5-0 से अपने नाम कर लिया. आखिरी राउंड को परवीन ने राउंड 3-2 से जीतकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. ये एशियन गेम्स 2026 में उनका पहला गोल्ड मेडल है. वहीं वो बॉक्सिंग में मैरी कॉम और लवलीन बोरगेहना के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं. 

अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में जीता गोल्ड

वहीं अंकुश पंघान ने भी मुक्केबाजी में भारत को गोल्ड दिलाया है. अंकुश ने पुरुषों के 80 kg मुक्केबाजी फाइनल में भारत को गोल्ड मेडल दिया है. ये भारत का बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल है. अंकुश ने फाइनल में कोरियाई मुक्केबाज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है.

सुजीत कलकल ने कुश्ती में दिलाया भारत को गोल्ड

वहीं रेसलिंग में सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड मेडल दिया है. उन्होंने देश को 15वां गोल्ड मेडल दिया है. सुजीत ने पुरुषों की 65KG कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड दिलाया है. भारतीय पहलवान ने पहले हाफ में 2-9 से पीछे रहने के बाद के बाद तजाकिस्तान के रेसलर को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली 

स्थानदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन1617971311
2जापान698285236
3दक्षिण कोरिया333962134
4उज्बेकिस्तान18222262
5भारत15253575

ये भी पढ़ें : लवलीन बोरगोहेन ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड मेडल, फाइनल में इतिहास रच चीन की बाओ जियाई को 5-0 से हराया

एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button