यूपी – यूपी: चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश – INA

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नगला बलुआ की रहने वाली विवाहिता चार माह पहले अपने पड़ोसी के साथ घर से चली गई। जिसका शव कच्छ गुजरात के बरसोवा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। गुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पहचान होने पर उसके पति एवं बच्चों के डीएनए का मिलान किया। 


पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव को उसके परिजन को सौंप दिया। शनिवार रात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को गुजरात पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश में गांव में दबिश दी।

नगला बलुआ निवासी पूजा का पति लक्ष्मण फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। इसी दौरान ट्रक चालक एक युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार माह पहले महिला अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर से चली गई थी। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button