खबर शहर , आगरा विश्वविद्यालय: पीएचडी अभ्यर्थियों को राहत, फीस जमा करने की तारीख बढ़ी; 7 अक्तूबर तक मौका – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र 2026 में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। पहली काउंसिलिंग में चयनित होने के बाद भी फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 7 अक्तूबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि पहली काउंसिलिंग में चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है, निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके बाद फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश का मौका समाप्त माना जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद खाली सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।