Sport : T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए क्यों सुनाई सजा? #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. उस सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच न्यू चंडीगड़ में खेला गया, जिसमें दोनों टीमों से एक गलती हुई, जिसपर आईसीसी ने एक्शन लिया है और दोनों ही टीमों पर जुर्माना लगाया है. जी हां, शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी सीरीज़ के तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगाया गया है.
भारत पर 20% और वेस्टइंडीज पर लगा 10% जुर्माना
शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान धीमी स्लो- ओवर रेट बनाए रखने के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगाया गया है. समय की छूट को ध्यान में रखते हुए, तय ओवर-रेट से क्रमशः चार और दो ओवर कम फेंकने के कारण भारत पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने ये जुर्माना लगाया.
The ICC have handed down sanctions . both sides following the third and final ODI between India and West Indies 🏏https://t.co/CkqdR9hLxk
— ICC (@ICC) October 5, 2026
दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया, जिसका मतलब है कि ऑफिशियल हियरिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ी. ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे.
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने दर्ज की थी जीत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगड़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां, टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. नतीजन, पहले बैटिंग करने आई भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे, जिसमें केएल राहुल के बल्ले से 129 रनों की नाबाद और रोहित शर्मा के बल्ले से 92 रन की पारी खेली.
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने कप्तान शे होप की 162 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया. हालांकि, होप के साथी खिलाड़ी आमिर जंगू ने भी 67 रन की पारी खेली थी, जिसने जीत में अहम भूमिका अदा की थी.
2-1 से भारत ने जीत ली सीरीज
वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की थी. जी हां, तिरुवंतपुरम में खेले गए पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, तो बारासपारा स्टेडियम में भी भारत ने 8 मैच से जीत अपने नाम की. इस तरह भारत तीसरे मैच से पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका था.
West Indies make an addition . their squad ahead of their T20I series against India 👀https://t.co/k3iORHNTrF
— ICC (@ICC) October 5, 2026
हालांकि, फिर तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की और इसी के साथ सीरीज 2-1 पर खत्म हुई. अब 6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है, जिसका हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है. एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला धमाल मचाएगा और श्रेयस अय्यर एंड कंपनी घरेलू सरजमीं पर कैरेबियाई टीम को पटखनी देने के इरादे से मैदान से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: खतरे की बजी घंटी! T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनेगा ये खिलाड़ी, वनडे सीरीज में जड़े थे 239 रन
T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए क्यों सुनाई सजा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,