यूपी के बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे:बिहार में 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट- INA NEWS

यूपी में सोमवार शाम 8 जिलों में अचानक मौसम बदल गया। करीब 4 बजे बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। धान और गन्ने की फसलें खराब हो गईं। उधर, लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फैजुल्लागंज के करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को कुछ पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |