UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-बारिश…. यूपी-बिहार से हिमाचल तक बिगड़ा मौसम, जानें 20 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन मौसम अभी भी सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्तरों पर बनी कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव है, जिससे भारत के कई भागो में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की बहुत अधिक संभावना नजर आ रही है. इस बीच मौसम के तेवर और ज्यादा तल्ख हो सकते हैं. आज यानी 6 अक्टूबर को कई राज्यों में आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल से 11 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम सक्रिय बना हुआ है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी का प्रकोप भी नजर आ सकता है. बिहार में भी आज से 9 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिल सकती है. प्रदेश में प्रदेश में आंधी के साथ बादल बरस सकते हैं. झारखंड में आज से 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है.

पंजाब में भी मौसम का तेवर तल्ख रहने वाला है. 11 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. हरियाणा में भी 11 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ा रह सकता है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 अक्टूबर तक बारिश का मौसम रह सकता है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 11 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा तटीय आंध्र प्रदेश में 11 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में आज से 11 अक्टूबर तक आईएमडी ने छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है. गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में आज से 11 अक्टूबर तक कई स्थानों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में आज से 9 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: DTC बसों में फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू, अब तक 19 लाख कार्ड जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-बारिश…. यूपी-बिहार से हिमाचल तक बिगड़ा मौसम, जानें 20 राज्यों का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button