Crime- प्रेम विवाह की सजा माैत: ढाई माह में ही उजड़ गया संसार, ससुरालियों ने युवक की छाती में मारी गोली -#INA

श्री खडूर साहिब के थाना झब्बाल के गांव पंजवड़ में रविवार रात अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके पिता कश्मीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

करीब ढाई माह पहले अमृतपाल ने रिश्तेदारी में लगने वाली अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों के घर से भागकर शादी करने से वे खफा थे।

अमृतपाल को तीन दिन पहले ससुराल परिवार की ओर से धमकियां भी मिली थीं। रविवार रात अमृतपाल के घर में उसके ससुराल परिवार से संबंधित चार लोग दाखिल हुए। उन्होंने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अमृतपाल की छाती में एक गोली लगी।

बचाव के लिए . बढ़े पिता कश्मीर सिंह को भी गोली मार दी गई। दोनों घायलों को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार तड़के अमृतपाल की मौत हो गई। सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर किए जा रहे हैं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button