UP News: सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश यादव बोले-3 नहीं, अब 403 पर निगाह – INA

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा के लिए अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी. जिसके बाद सपा के दो और बीजेपी के आठ राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनना तय हो गया है.

इससे पहले खबर थी कि आज (मंगलवार, 6 अक्तूबर) को समाजवादी पार्टी अपने तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी, जिसके बाद विधान भवन पहुंचकर उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन दाखिल करेगा. आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है, लेकिन उससे पहले ही पार्टी प्रमुख ने इशारों में बता दिया कि अब उसकी नजर 3 पर नहीं बल्कि 403 पर है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है’.

SP के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इनमें पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शामिल हैं, जो छठी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. उनके अलावा रिलायंस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी धनराज परिमल नथवानी को भी मैदान में उतारा गया है. इन दोनों नेताओं ने पिछले 30 सितंबर को अपना-अपना नामाकंन दाखिल कर दिया था. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे.

बीजेपी ने 8 नामों का किया ऐलान

वहीं बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इनमें दो महिलाएं भी हैं.इस लिस्ट में तीन ओबीसी उम्मीदवार, दो अनुसूचित जाति के उम्मीदवार और तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को जगह दी गई है. पार्टी ने जिन्हें मैदान में उतारा है उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश की इन 10 राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल इसी साल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है.

चुनाव आयोग और बीजेपी पर अखिलेश का हमला

इस बीच आज दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन मार्च निकालने जा रहा है. अखिलेश यादव भी इसमें शामिल हो रहे हैं. उससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा ‘चुनाव आयोग से शिकायत है. आयोग मानता है कि जो बीजेपी का सदस्य है वही वोट डाल सकता है. बंगाल- यूपी में बूथ लूट लिया. कितने चुनाव लूटे हैं’.

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है. संविधान के तहत आयोग काम नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि आयोग तो सिर्फ बीजेपी के लिए काम कर रहा है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बीजेपी को पार्टी कार्यालय बनाने के बजाए चुनाव आयोग के दफ्तर में एक फ्लोर ले लेना चाहिए था काम तो वहीं से हो रहा है. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की थ्योरी पर इसिलए काम हो रहा है ताकि घपले का आरोप बार बार ना लगे एक ही बार में चुनाव हो जाएं और ये जीत जाएं.

सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश यादव बोले-3 नहीं, अब 403 पर निगाह


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button