खबर शहर , रील देखने को लेकर छात्रों में मारपीट: दो घायल, गेट के बाहर भी भिड़े युवक; शिकायत नहीं तो करा दिया समझौता – INA

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को मोबाइल पर रील देखने के लिए छात्रों में मारपीट हुई। दो छात्रों को चोटें आईं।मामला दाऊदयाल संस्थान परिसर का है। आरोप है कि इसके बाद बाहरी युवकों ने मुख्य गेट के बाहर छात्रों के साथ मारपीट की। 112 की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत न मिलने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार और बुधवार को भी शिकायत न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्रों का समझौता करा दिया। संवाद



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button