यूपी – उन्नाव: पिता ने बेटों संग की छोटे बेटे की हत्या, धारदार हथियार से काटा, बंटवारे को लेकर था विवाद, एक गिरफ्तार – INA

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना में घर के बटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता और भाई ने मिलकर तीसरे नंबर के भाई को कमरे में बंद कर पहले हत्या का प्रयास किया। लेकिन जब वह कुंडी खोलकर भागने लगा, तो धारदार हथियार से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना स्थल से करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जाकर वह गिरा और मौत हो गई।



पुलिस ने जांच की और एक दिव्यांग भाई को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना निवासी दिलशाद मोची उर्फ पप्पू (35) पुत्र मुर्तजा मोची अपना लोडर चलाता था। उसी से वह परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में कई वर्षों से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button