खबर शहर , आईटीसी में घोटाला: 236 करोड़ लेकर 42 फर्में लापता, सेंट्रल जीएसटी की खामी बनी जालसाजों का हथियार – INA

कागजी कारोबार से सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले एक बेहद शातिर जीएसटी सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। कागजों पर बनीं 42 कंपनियां 236 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेकर लापता हो गईं। घोटाले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस सिंडिकेट ने सेंट्रल जीएसटी प्रणाली की खामियों को अपना हथियार बनाया।