Tach – चश्मे से होगी UPI पेमेंट, लाइव स्ट्रीमिंग और ट्रांसलेशन भी, Jio ला रहा है सस्ता स्मार्ट एआई ग्लास

Last Updated:
Jio AI Glasses : हीयरेबल ओर वियरेबल डिवाइसेज की मार्केट में जियो जल्द ही तहलका मचाने वाला है. कंपनी अपने कई अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स जल्द ही लॉन्च करने वाली है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जियो अपने फ्यूचरिस्टिक प्रोडक्ट्स की झलक दुनिया को दिखा रही है. जियो का एआई चश्मा कई खूबियों से लैस है और इसे कंपनी किफायती दाम पर बाजार में उतारेगी.
जियो जल्द ही एआई से लैस स्मार्ट ग्लास बाजार में उतारेगा. (Photo : Jio.com)
नई दिल्ली. रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब हीयरेबल और वियरेबल डिवाइसेज की पूरी रेंज पेश करने की तैयारी में है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में कंपनी ने अपने इन फ्यूचरिस्टिक प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने रखा है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खीचा है जियो के स्मार्ट एआई चश्मे (AI Smart Glasses) ने. यह सिर्फ धूप से बचाने या आपकी खूबसूरती बढ़ाने वाला चश्मा नहीं है, बल्कि एक ऐसा हाई-टेक गैजेट है जो आंखों पर लगते ही कई काम चुटकियों में कर देगा. कॉल करने, म्यूजिक सुनने, वीडियो रिकॉर्ड करने से लेकर वॉयस कमांड पर सीधे UPI पेमेंट और रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन जैसे काम जियो का एआई चश्मा हाथोंहाथ कर देगा. यह स्मार्ट डिवाइस बहुत जल्द बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत भी आम आदमी के बजट में होगी.
सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो स्मार्ट ग्लास का सबसे क्रांतिकारी फीचर इसका पेमेंट सिस्टम हैं. किसी दुकान या मॉल में खीरदारी करते समय आपको अपना फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी. दुकान के काउंटर पर रखे क्यूआर कोड को देखकर बस आपको वॉयस कमांड देनी होगी और डिवाइस सेकंडों में ट्रांजैक्शन पूरा कर देगा.
12 भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन
आप किसी ऐसी जगह हैं जहां सामने वाला ऐसी भाषा बोल रहा है जो आपको समझ नहीं आती, तो जियो का एआई चश्मा आपके लिए पर्सनल ट्रांसलेटर का काम करेगा. यह डिवाइस 12 भारतीय भाषाओं में अनुवाद की क्षमता रखता है. बस एक कमांड देते ही यह बातचीत को ट्रांसलेट करके आपको समझा देगा.
लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग भी करेगा
कंटेंट क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स के लिए जियो का एआई चश्मा बेहद काम का साबित होने वाला है. इसके जरिए वे वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे और सीधे YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा चलते-फिरते फोन कॉल रिसीव करना और म्यूजिक तो इससे होगा ही.
मीटिंग के नोट्स भी बनाएगा
जियो एआई चश्मा ऑफिस या बिजनेस मीटिंग्स के दौरान डायरी में कुछ लिखने या लैपटॉप पर टाइप करने का झंझट ही खत्म कर देगा. अगर आप किसी ग्रुप डिस्कशन में हैं, तो चश्मे को निर्देश दे सकते हैं कि वह मीटिंग के मुख्य बिंदुओं को नोट करे. इसका एआई सिस्टम बातचीत को प्रोसेस करके आपके लिए सटीक मीटिंग नोट्स तैयार कर देगा.
कीमत होगी कम
इंटरनेशनल मार्केट में मेटा (Meta) जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट ग्लास पहले से मौजूद हैं, लेकिन इन्हें खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है क्योंकि ये बहुत ज्यादा महंगे हैं. रिलायंस जियो का फोकस हमेशा की तरह इस आधुनिक तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने पर है. कंपनी इसे पूरी तरह भारतीय जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है, ताकि प्रीमियम फीचर्स बहुत ही किफायती कीमत पर मिल सकें.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें
Source link