Sport : ईशान किशन ने T20 क्रिकेट में बना दिया बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त #INA

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान ईशान किशन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 10 साल पुराना बेहद खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. वह अब एक कैलेंडर साल में ओवरऑल टी20 क्रिकेट (इंटरनेशनल, IPL, और घरेलू टी20 मिलाकर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. साल 2026 में लगातार अपने बल्ले से रनों की बरसात कर रहे ईशान ने इस मुकाम पर पहुंचकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमा दी है. ईशान किशन इस वक्त आईसीसी टी20 रैकिंग में टॉप पर काबिज हैं.
ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
विराट कोहली ने साल 2016 में अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म के दौरान कुल 31 टी20 मैचों में 1614 रन बनाए थे. पिछले 10 सालों से एक साल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए यह सबसे ज्यादा टी20 रन थे. लेकिन अब ईशान किशन ने उनका यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान ने साल 2026 में अब तक 45 मैच खेलकर 1644 रन बना लिए हैं और वह ‘किंग कोहली’ से आगे निकल गए हैं.
साल 2026 ईशान किशन के लिए बहुत ही शानदार रहा है, जहां उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं. उन्होंने इस साल बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं. आंकड़ों की बात करें तो ईशान ने इस साल अब तक कुल 1644 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 39.14 का और स्ट्राइक रेट 173.05 का रहा है. साल 2026 में वे 1 शानदार शतक और 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं, जिसमें उनका सबसे बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है.
🚨 Team India Batsmen domination in ICC T20 rankings 🚨
No.1 – Ishan Kishan
No.2 – Abhishek Sharma
No.7 – Shreyas Iyer
No.10 – Tilak VermaTeam India Batsmen domination 🤯🔥 pic.twitter.com/LrdyJO8XLy
— VIKAS (@Vikas662005) October 7, 2026
टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
ईशान किशन – 1644 रन (साल 2026)
विराट कोहली – 1614 रन (साल 2016)
अभिषेक शर्मा – 1602 रन (साल 2025)
सूर्यकुमार यादव – 1503 रन (साल 2022)
अभिषेक शर्मा – 1395 रन (साल 2026)
ईशान किशन ने T20I में भी पार किया 1000 रनों का आंकड़ा
ओवरऑल टी20 मैचों के अलावा, ईशान किशन ने इस साल केवल अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भी 1042 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इस ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचते ही उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (2022 में 1164 रन) के बाद एक ही साल में 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और पूरी दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए हैं.
🚨 Ishan Kishan has gone past 𝟏𝟎𝟎𝟎 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐫𝐮𝐧𝐬 in 2026. Among Indians, only Suryakumar Yadav has got more in a calendar year: 1164 in 2022 #INDvsPAK #PAKvIND pic.twitter.com/Eyy5xjMzCR
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 3, 2026
इतना ही नहीं, इस साल खेले गए आईपीएल 2026 में भी ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा था, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करते हुए महज 15 मैचों में 602 रन कूट डाले थे. इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल दोनों ही जगह लगातार धमाकेदार पारियां खेलने की वजह से ही वे इस साल दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले 8वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर, देखें पूरी लिस्ट
ईशान किशन ने T20 क्रिकेट में बना दिया बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,