UP News: नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत! दादरी-ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 2 नए ऑफिस – INA

Noida News: गौतम बुद्ध नगर में लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के बीच रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. संपत्ति पंजीकरण का बढ़ता दबाव कम करने के लिए दादरी और ग्रेटर नोएडा में एक-एक नया उपनिबंधन कार्यालय खोलने की तैयारी है. दादरी में नए कार्यालय को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और इसके अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा दादरी और ग्रेटर नोएडा में एक-एक अतिरिक्त सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर भेजा गया है.

दादरी कार्यालय में सबसे ज्यादा दबाव

दादरी उपनिबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम काफी अधिक है. सामान्य दिनों में यहां रोजाना करीब 200 से 250 संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है. वहीं नवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर यह संख्या बढ़कर करीब 400 तक पहुंच जाती है. दादरी कार्यालय में सिर्फ दादरी क्षेत्र की संपत्तियों की ही रजिस्ट्री नहीं होती, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जुड़ी कई संपत्तियों का पंजीकरण भी यहीं कराया जाता है. इस वजह से कार्यालय में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है. प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF को बुलाया गया

नया कार्यालय शुरू होने से बंटेगा काम

दादरी में नया उपनिबंधन कार्यालय शुरू होने के बाद रजिस्ट्री के लिए लोगों को दो कार्यालय उपलब्ध होंगे. इससे मौजूदा कार्यालय पर काम का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया को बेहतर तरीके से बांटा जा सकेगा. इसका सीधा फायदा जमीन, प्लॉट, मकान, फ्लैट और दूसरी संपत्तियों की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को मिलेगा. खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अभी दादरी कार्यालय में भीड़ और लंबी कतार का सामना करना पड़ता है. नए कार्यालय और अतिरिक्त स्टाफ से प्रॉपर्टी खरीदार और विक्रेता, बिल्डर, किसान, जमीन मालिक और रियल एस्टेट से जुड़े अन्य लोगों को भी सुविधा मिल सकती है.

ग्रेटर नोएडा में भी बढ़ेगी क्षमता

दादरी के साथ ग्रेटर नोएडा में भी एक अतिरिक्त सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया है. इससे वहां रजिस्ट्री कराने वाले लोगों का काम भी आसान होने की उम्मीद है. अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त अधिकारी मिलने के बाद काम का बंटवारा बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.

दादरी में होंगे 3, ग्रेटर नोएडा में 2 सब रजिस्ट्रार

एआईजी द्वितीय बृजेश सिंह के अनुसार, इसी वित्त वर्ष में दादरी और ग्रेटर नोएडा को एक-एक अतिरिक्त सब रजिस्ट्रार मिलने की उम्मीद है. इसके बाद दादरी में कुल तीन और ग्रेटर नोएडा में दो सब रजिस्ट्रार हो सकते हैं. आने वाले समय में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा. इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की संपत्तियों की रजिस्ट्री का काम व्यवस्थित तरीके से बांटना है. नए कार्यालय और अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती से रजिस्ट्री कराने वालों को कम भीड़, कम इंतजार और बेहतर व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है.

नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत! दादरी-ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 2 नए ऑफिस


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button