खबर शहर , Agra News: बिजौली में शिकायत के बाद बंद कराया क्लीनिक, सीएचसी बाह पर दवाओं का स्टॉक जांचा – INA

बाह। आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायत पर एसीएमओ डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव ने 23 सितंबर को बिजौली में संचालित क्लीनिक की जांच की थी। क्लीनिक पर कोई मिला नहीं था। उन्होंने क्लीनिक को बंद करा दिया था।

एसीएमओ ने बताया कि आईजीआरएस पर समाधान से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं था। लिहाजा बुधवार को क्लीनिक की पुन: जांच की गई और उसे बंद करा दिया। नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीनिक संचालन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर सीएमओ को कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर पहुंच कर दवाओं के स्टाक को जांचा, मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। संचारी रोग को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मरीज और तीमारदारों से फीडबैक लिया है। प्रसूता एवं उनके परिजनों से भी पूछताछ की। स्थिति संतोषजनक मिली है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा, डॉ. जेआर गौतम, संजय बघेल, मनोज शर्मा, अजय कुमार, धीरज सविता आदि रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button