खबर शहर , Agra News: बैंडबाजों के साथ निकली गणेश शोभायात्रा, गूंजे जयकारे – INA

पिनाहट। कस्बे के चौगान माता मंदिर के पास आयोजित श्रीरामलीला के दूसरे दिन बुधवार को धूमधाम से गणेश शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा चौगान माता मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। वहां भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।