Sport : Explainer: 21वीं सदी के कौन हैं 3 बेस्ट भारतीय बल्लेबाज? जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल, जानिए तीनों के नाम #INA

Top 3 Indian Test Batsmen : भारतीय क्रिकेट की शुरुआत 18वीं शताब्दी (वर्ष 1721) में हुई थी. तब से अब तक कई सदियां बदल गईं और खेल के कई नियम और खिलाड़ी समय-समय पर बदलते रहे. इंडियन क्रिकेट ने अगल अलग सदी में स्वर्णिम काल देखा है. भारतीय क्रिकेट के लिए 21वीं सदी काफी शानदार रही है. इस सदी में भारत को कई बड़े-बड़े खिलाड़ी मिले हैं. इन खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है. आज हम आपको उनके 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वो 21वीं सदी में भारत के बेस्ट 3 टेस्ट बल्लेबाजों की श्रेणी में आते हैं. 

इंडियन क्रिकेट में कई दिग्गज और बड़े बड़े खिलाड़ी मौजूद रहे हैं. इनमें कपिल देव से लेकर बिशन सिंह बेदी जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे हैं. वहीं सी.के. नायडू, अमर सिंह, लाला अमरनाथ उस दौर के खिलाड़ी हैं, जब भारतीय क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. इस दौर में भारतीय क्रिकेट का स्तर काफी कमजोर था. इसके बाद सदी दर सदी क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचाईयों पर पहुंचा और 21वीं सदी में भारतीय क्रिकेट शीर्ष पर रहा है.

कौन है 21वीं सदी के 3 बेस्ट भारतीय बल्लेबाज

इस पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टूअर्ड बॉर्ड और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने लव ऑफ क्रिकेट पॉकक्सट में भी बात की है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 21वीं सदी के 3 बेस्ट भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों को चुना है. इसमें सबसे पहले नाम इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है. इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ है. विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं.

1 – सचिन तेंदुलकर 

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं. सचिन ने जो इंडियन क्रिकेट के लिए किया है, वो कोई नहीं कर पाया है. तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कुल मिलाकर 100 शतक लगाए, जो आज तक कोई भी इंडियन बल्लेबाज नहीं कर पाया. इसके साथ ही सचिन क्रिकेट की दुनिया में सभी देशों में जाने-पहचाने जाते हैं. सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. तो आइए उनकी तीन बेस्ट पारियों पर नजर डालते हैं. 

सचिन की 241 रनों की पारी

सचिन तेंदुलकर ने 2004 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 436 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके लगाए. इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि सचिन ने कवर ड्राइव खेलने से परहेज किया और बेहद अनुशासित बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका दिया.

सचिन की 136 रन की पारी

1999 में चेन्नई टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 136 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 273 गेंदों का सामना किया और 18 चौके लगाए. पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने सचिन ने दर्द के बावजूद संघर्ष जारी रखा, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत लक्ष्य से 17 रन दूर रह गया,

सचिन तेंदुलकर का टेस्ट करियर

अवधिमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्के
1989–20132003293315,921248*53.78516814205869

2 – राहुल द्रविड़ 

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी 21वीं सदी के बेस्ट भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनके द वॉल यानी दीवार के नाम से जाना जाता था. द्रविड़ जब टेस्ट क्रिकेट में अपना पैर क्रीज पर जमा लेते थे तो उनको आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता था. वो भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रखे जाएंगे. उन्होंने इंडियन क्रिकेट में बहमुल्य योगदान दिया है. उन्होंने साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Dravid (@rahuldravidofficial)

 द्रविड़ की 233 रनों की पारी 

राहुल द्रविड़ ने 2003 में एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 233 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 446 गेंदों का सामना किया और 23 चौके लगाए. द्रविड़ की इस मैराथन पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत की नींव रखी.

द्रविड़ की 180 रनों की पारी

राहुल द्रविड़ ने 2001 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन की यादगार पारी खेली. उन्होंने 353 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके लगाए, वीवीएस लक्ष्मण के साथ उनकी 376 रन की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

राहुल द्रविड़ का टेस्ट करियर 

फॉर्मेटमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के 
टेस्ट1642863213,28827052.3031,25842.5036631,65421

3 – विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी 21वीं सदी के बेस्ट भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. विराट कोहली ने अपने बल्ले से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाजों के टीम से जाने के बाद अहम योगदान दिया और पूरी टीम को संभाला. उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया और भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. विराट कोहली ने 2025 में अपने टेस्ट करियर संन्यास लेने के बाद अलविदा कह दिया.

कोहली की 254* रनों की पारी 

विराट कोहली ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 2 छक्के लगाए. उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया और पारी से जीत में अहम भूमिका निभाई.

विराट की 149 रनों की पारी 

एजबेस्टन टेस्ट में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का भी लगाया. दबाव में खेली इस पारी ने उनकी तकनीक, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को साबित किया.

विराट कोहली का टेस्ट करियर

फॉर्मेटमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट123210139,230254*46.9016,60855.6030311,02730

ये भी पढ़ें : ‘उन्हें अपनी Girlfriend को…’ विराट कोहली पर दिग्गज का बयान वायरल, ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर बोली ये बड़ी बात

Explainer: 21वीं सदी के कौन हैं 3 बेस्ट भारतीय बल्लेबाज? जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल, जानिए तीनों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button