खबर शहर , आगरा न्यूज: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, तीन दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर – INA

 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने समान वेतन और नियमित करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी।


संघ के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कई वर्षों से एनएचएम के संविदाकर्मियों को स्थायी करने की मांग की जा रही है।मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन भी दे चुके हैं। ऐसे में 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार रहेगा।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया है। कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे पहले लेडी लॉयल अस्पताल में बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button