Sport : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होगा दूसरा टी20 मैच, जानिए रांची की पिच पर कितना है टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत #INA

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. इस मैच को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेंगे. तो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के पास भी मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका होगा. अब इस मैच को कौन जीतेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा, लेकिन उससे पहले हम रांची में टीम इंडिया के रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं.
The battle moves . Ranchi as Team India face West Indies in the 2nd T20I. 🏏
🗓️ 9 October | Friday
⏰ 7 PM IST
📍 JSCA International Stadium Complex, RanchiCatch the action LIVE on DD Sports (DD Free Dish)#INDvsWI #TeamIndia pic.twitter.com/ZogmHNa7Wp
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 8, 2026
रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है. यहां भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 4 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम इंडिया को 3 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. वहीं उसे सिर्फ 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस हिसाब से रांची के मैदान पर टीम इंडिया की जीत का 75% है. ऐसे में आज भी टीम इंडिया के जीत दर्ज करने के पूरे चांस हैं.
- कुल खेले गए मैच – 4
- भारत को मिली जीत – 3
- भारत को मिली हार – 1
इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों से दो-दो हाथ किए हैं. इस मैदान पर भारत ने इन तीनों टीमों को हराया है. ऐसे में भारत के खिलाड़ी इस मैदान पर अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये ईशान किशन का होम ग्राउंड भी माना जाता है. क्योंकि वो झारखंड़ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
When Ishan walks out . bat, pitch conditions don’t matter! 😌
Batting Coach Sitanshu Kotak praises Ishan Kishan’s adaptability & fearless style of play ahead of the next game. 💪#INDvWI | 2nd T20I 👉 Fri, 9th Oct, 6 PM! pic.twitter.com/Fx5Hqo6mAk
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 8, 2026
रांची की पिच और यहां के रिकॉर्ड
रांची की पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है क्योंकि यहां की पिच थोड़ी धीमी रहती है. यहां पर शाम के समय ओस का बड़ा असर रहता है, इसका फायदा पहले वैटिंग बॉलिंग करने वाली टीम को मिलता है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. इस मैदान पर बल्लेबाज एक बार सेट होने के बाद बड़ी पारी खेल सकती है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 111 रन है. हालांकि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196/6 का है जो भारत ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.
भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारत – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज – शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, आमिर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन.
ये भी पढ़ें : ‘अनुभव का कोई तोड़ नहीं…’ कोच सितांशु कोटक ने खोला राज, बताया क्यों हुई टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होगा दूसरा टी20 मैच, जानिए रांची की पिच पर कितना है टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,