यूपी – आगरा: पार्किंग के पैसे हड़पने का आरोप, स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को धमकी; पूर्व ठेकेदार पर केस – INA

आगरा के रुनकता स्थित बाल मुकुंद रामचंद्र बाजारी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विवेक कुमार ने थाना सिकंदरा में गबन और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक को नामजद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोरों कटरा, शाहगंज निवासी विवेक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि खरीरा, मुरैना निवासी कमल किशोर विद्यालय की प्रधानाचार्य और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रधानाचार्य और उनकी बेटी का घर तक पीछा करता है। कमल किशोर ने विक्टोरिया इंटर काॅलेज, घटिया आजम खां में अवैधानिक तरीके से दो लोगों के साथ मार्च 2025 तक पार्किंग संचालित की। पार्किंग की धनराशि का गबन किया था।
विक्टोरिया इंटर काॅलेज की मातृ संस्था दि विक्टोरिया हाईस्कूल एसोसिएशन के प्रबंधक होने के कारण उन्होंने कमल किशोर से ठेका निरस्त कर दिया। प्रशासन के सहयोग से हिसाब मांगा। इससे ही वो रंजिश मानने लगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत की जांच करते हुए साक्ष्य संकलन किया जाएगा।