Sport : कौन सी 4 टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह, ये बड़ी टीम हुई रेस से बाहर #INA

ODI World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने वाली है. इस बार 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी, जिसने साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हराकर चैंपियन बनी थी. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इंडियन क्रिकेट टीम अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी.

वहीं इंडियन क्रिकेट टीम भी इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 में बतौर फाइनलिस्ट उतरेगी और उसके ऊपर भी दमदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था. ये रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अंतिम वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम भी चैंपियन का तमगा हासिल करने चाहेगी. 

कौन होंगी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टॉप-4 टीमें

इस सबके बीच अक्सर फैंस के मन में सवाल आता है कि, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टॉप 4 टीमें कौन सी होंगे. तो आज फैंस के इस सवाल का जवाब हम आपको नहीं देने वाले हैं, बल्कि इस सवाल का जवाब खुद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट और कप्तान एरोन फिंच ने दे दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की डिजिटल क्रिएटर थंजा वूर के साथ बात करते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टॉप-4 टीमों चुन लिया है. 

एरोन फिंच ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टॉप 4 टीमों में इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को चुना है. भारतीय टीम इस समय काफी मजबूत है, ऐसे में वो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. ऐसे में उनका सेमीफाइनल में पहुंचाना भी लगभग तय है. होम टीम साउथ अफ्रीका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा. वो भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. इंग्लैंड की टीम के पास भी अनुभवी और बेहतरीन क्रिकेटर्स का पूल है, तो इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में एंट्री मार सकती है.

कौन थी 2023 वनडे वर्ल्ड कप की टॉप-4 टीमें 

भारत में खेले गए पिछले वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने जगह बनाई थी. इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को टॉप-4 में एंट्री नहीं मिली थी. अब एरोन फिंच ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम को बाहर कर दिया है. उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टॉप-4 टीम चुनते समय न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बाहर कर दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी दुनिया की सबसे मजबूत और खतरनाक वनडे टीमों में से एक है. ऐसे में उनको वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर करना क्या सही फैसाला है. ये तो आप क्रिकेट फैंस ही बता सकते हैं.  

ये भी पढ़ें : ‘वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं…’, प्लेइंग-11 में जगह को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

कौन सी 4 टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह, ये बड़ी टीम हुई रेस से बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button