Tach – Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें किन Oppo फोन में पहले मिलेगा ये बड़ा अपडेट

ओप्पो अपने नए सॉफ्टवेयर ColorOS 17 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. Android 17 पर बेस्ड यह सॉफ्टवेयर 13 अक्टूबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. इसके अलावा ओप्पो ने भारत में अपने नए Enco X4 TWS ईयरबड्स और ओप्पो Pad Mini टैबलेट को भी टीज किया है. ये दोनों डिवाइस पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं.
ओप्पो ColorOS 17 की लॉन्च डेट- ओप्पो ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि ColorOS 17 को भारत में 13 अक्टूबर को पेश किया जाएगा. इसका ग्लोबल लॉन्च सुबह 11 बजे CEST यानी भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे होगा. कंपनी ने सितंबर में Android 17 पर आधारित इस नए सॉफ्टवेयर को पेश किया था.
ओप्पो की अपकमिंग Find X10 सीरीज भारत में ColorOS 17 के साथ आने वाली कंपनी की पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी. यानी इन फोन में नया सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने भारत में Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.
ओप्पो Enco X4 और Pad Mini भी होंगे लॉन्च
ओप्पो इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल पोस्टर शेयर करके Enco X4 ईयरबड्स और Pad Mini टैबलेट को टीज किया है. फिलहाल इन दोनों डिवाइस की भारत में लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है.
ओप्पो Enco X4 को सफेद रंग में दिखाया गया है. कंपनी ने इसके लिए ‘Built for Studios, Tuned for You’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. साथ ही, ईयरबड्स में ऑडियो ब्रांड Dynaudio के साथ पार्टनरशिप की पुष्टि हुई है.
चीन में ओप्पो Enco X4 को CNY 1,199 यानी करीब 17,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इनमें 11mm डायनामिक वूफर और 6mm प्लानर ट्वीटर वाले डुअल ड्राइवर मिलते हैं. ये अडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट करते हैं. कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं. इनमें IP55 रेटिंग भी मिलती है.
ओप्पो Pad Mini के फीचर्स
ओप्पो पैड मिनी को मैट डिस्प्ले एडिशन में टीज किया गया है और इसमें स्टायलस सपोर्ट मिलेगा. चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,699 यानी लगभग 51,000 रुपये है. टैबलेट में 8.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी दी गई है. यह 67W वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
हालांकि, भारत में इन फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा.
Source link