UP News: पटरियों पर दौड़ता 7-स्टार होटल… काशी पहुंची देश की सबसे लग्जरी ट्रेन, 20 लाख तक किराया, जानें इस महलनुमा रेलगाड़ी की खास बातें – INA

Varanasi News: धर्म, संस्कृति और अध्यात्म की प्राचीन नगरी काशी (वाराणसी) में शुक्रवार को देश की सबसे आलीशान और लग्जरी ट्रेनों में शुमार ‘महाराजा एक्सप्रेस’ बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची. पटरियों पर दौड़ने वाले इस चलते-फिरते सात सितारा (7-Star) होटल की भव्यता और शाही अंदाज बनारस स्टेशन पर लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. इस ट्रेन के अंदर का नजारा किसी आलीशान महल या राजप्रासाद से कम नहीं है. ट्रेन के डिब्बों को क्लासिक राजसी इंटीरियर और शानदार लग्जरी केबिन के साथ इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को भारत के प्राचीन राजा-महाराजाओं जैसा शाही अहसास मिलता है.
महाराजा एक्सप्रेस में सफर करने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस्टोरेंट और बार की सुविधा मौजूद है. ट्रेन के दो प्रमुख और भव्य रेस्टोरेंट्स ‘मयूर महल’ और ‘रंग महल’ इसके सबसे बड़े आकर्षण हैं. राजसी मेहमाननवाजी: यहां यात्रियों को सोने और चांदी की परत वाले बेहद कीमती और खूबसूरत बर्तनों में लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं, जो इसके राजसी अनुभव को दुनिया की अन्य ट्रेनों से अलग और अनोखा बनाते हैं.
आधुनिक सुविधाओं और टेक्नोलॉजी से भी लैस है यह ‘पैलेस ऑन व्हील्स’
हाई-स्पीड वाई-फाई व लाइव टीवी: यात्रियों के मनोरंजन और कनेक्टिविटी के लिए हर केबिन में वाई-फाई और लाइव टीवी की सुविधा है.
मिनी बार व पर्सनल बटलर: हर केबिन में मिनी बार के साथ-साथ 24 घंटे यात्रियों की सेवा में रहने वाला डेडिकेटेड स्टाफ (पर्सनल बटलर) उपलब्ध रहता है.
वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी: बेहतरीन खानपान, भव्य इंटीरियर और पर्सनल अटेंशन के कारण इसे दुनिया की प्रीमियम टूरिस्ट ट्रेनों में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें: 29 हजार के iPhone में हुआ ब्लास्ट अब घायल ग्राहक को ब्रैंड न्यू फोन देगी Apple कंपनी, दुकानदार पर भी लगा जुर्माना
कितना है इस ‘शाही ट्रेन’ का किराया?
महाराजा एक्सप्रेस का सफर आम रेल यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के उन पर्यटकों के लिए है जो अल्ट्रा-लग्जरी टूरिज्म का अनुभव लेना चाहते हैं. ट्रेन का किराया यात्रा के रूट, चुनी गई अवधि (दिनों की संख्या), केबिन की कैटेगिरी (जैसे प्रेसिडेंशियल सूट, डीलक्स केबिन आदि) और पैकेज के हिसाब से तय होता है.
उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विभिन्न टूर पैकेजों में इसका प्रति व्यक्ति किराया लगभग 7 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होता है. अपनी इसी भव्यता और अनूठी सर्विस के कारण यह ट्रेन विदेशी पर्यटकों के बीच भारत भ्रमण के लिए पहली पसंद मानी जाती है.
पटरियों पर दौड़ता 7-स्टार होटल… काशी पहुंची देश की सबसे लग्जरी ट्रेन, 20 लाख तक किराया, जानें इस महलनुमा रेलगाड़ी की खास बातें
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,