फ्लाइट में पैसेंजर के लगेज में रखा पावर बैंक ब्लास्ट:आग लगने से सामान जला; चेन्नई जा रहे इंडिगो प्लेन की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग- INA NEWS

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दरअसल, यात्री सीटों के ऊपर बने ओवरहेड बिन में एक पैसेंजर के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया इससे वहां रखे बैग में आग लग गई। धुआं निकलता देख बाकी यात्रियों ने इसकी खबर क्रू को दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। इंडिगो ने बयान में कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। वीडियो वायरल, यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि थोड़ी देर में आग बुझा ली गई थी। —————— ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 7 अक्टूबर की शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button