UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश ने बदला मौसम… यूपी से लेकर हिमाचल तक बरसेंगे मेघ, जानें राजस्थान-एमपी का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव है, जो 13 अक्टूबर तक लो प्रेशर में बदल सकता है. इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला देखने को मिल सकता है. देश के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. आज देश की राजधानी दिल्ली का मौसम बदल गया है.
राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बरसात देखने को मिल रही है. दिल्ली में कई इलाकों में देर रात भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई. इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है. एनसीआर के इलाकों में देर रात आंधी-बारिश देखने को मिली. नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह भी बारिश हुई. वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम 33 औऱ न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से झंडेवालान मंदिर इलाके में जलभराव हुआ। https://t.co/BnOcDlFQoE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
यूपी से लेकर झारखंड तक मौसम सक्रिय
उत्तर प्रदेश में मौसम सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. बिहार में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है. झारखंड में बारिश हो सकती है. राज्य में आज और कल बादल बरस सकते हैं.
पंजाब में कई स्थानों पर आज बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के लिए भी मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान में आज और कल कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज और फिर 15 से 17 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में आज और कल से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 17 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.
पहाड़ी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में 17 क्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. आज प्रदेश में भारी बारिश, बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में आज और कल और फिर 16-17 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. आज कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती है. जम्मू-कश्माीर में भी आज बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी के साथ तेज बारिश- तापमान में आई गिरावट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश ने बदला मौसम… यूपी से लेकर हिमाचल तक बरसेंगे मेघ, जानें राजस्थान-एमपी का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,