खबर शहर , शहीद स्मारक में निशुल्क प्रवेश: 100 रुपये का टिकट किया गया बंद, इसलिए एंट्री कर दी गई फ्री – INA

संजय प्लेस स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक एक बार फिर आम नागरिकों के लिए टिकट मुक्त हो गया है। यहां लाइट एंड साउंड शो के नाम पर लागू 100 के प्रवेश शुल्क के कारण लोगों का आना कम हो गया था। सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के विरोध के बाद टिकट विंडो बंद कर दी गई है।




सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. शिरोमणि सिंह ने कहा कि टिकट हटने से स्कूली बच्चों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आयोजनों के लिए यहां फिर से रौनक लौटी है। पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button