खबर शहर , मौसम: अक्तूबर में भी गर्मी का सितम! यूपी में फिर सबसे गर्म रहा आगरा, जानें कब मिलेगी राहत – INA

अक्तूबर में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को फिर आगरा का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर झांसी रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।




मौसम विभाग ने बुधवार से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रह सकता है। आगरा में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। 17 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button