दिल्ली सीएम ने कॉलेज की छात्राओं से की बैठक:सुरक्षा और शिक्षा पर साझा किए विचार, बच्चों ने रखे अपने सुझाव- INA NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में राजधानी के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष संवादात्मक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ कैंपस में सुरक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे। सत्र के दौरान छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता और दिल्ली के भविष्य को लेकर स्पष्ट आकांक्षाएं साफ नजर आईं। युवाओं को नीति निर्माण में मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं के सभी सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना और उन्हें प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी युवा नीति, बजट-पूर्व परामर्श बैठकों और सरकार के अन्य नियमित संवाद कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि नीतियों में युवाओं की सीधी आवाज शामिल हो सके। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक युवा महिला को उच्च शिक्षा, समान अवसर और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियां बिना किसी बाधा के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, समाज का नेतृत्व करें और अपने हर सपने को साकार कर सकें।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |