खबर शहर , Agra News: श्री बटेश्वर नाथ माथुर वैश्य धर्मा ट्रस्ट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न – INA

शमसाबाद। श्री बटेश्वर नाथ माथुर वैश्य धर्मा ट्रस्ट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सुभाष चंद्र गुप्ता शमसाबाद को अध्यक्ष, अश्वनी कुमार गुप्ता फिरोजाबाद को उपाध्यक्ष,दयाशंकर गुप्ता भदरौली को मंत्री, कल्याणदास आगरा को उपमंत्री,सुरेंद्र पैंगोरिया को कोषाध्यक्ष, श्री रमाकांत गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित चुना गया है। यह चुनाव बसंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अटल भवन बटेश्वर में हुआ।


कार्यकारी के रूप में मुकेश कुमार खरे शमसाबाद, राकेश गुप्ता मेरौठिया फिरोजाबाद, रामकुमार गुप्ता फिरोजाबाद, विश्वदीप गुप्ता फिरोजाबाद, महेश गुप्ता नोगिया फिरोजाबाद, विजय गुप्ता फिरोजाबाद, मदन गुप्ता भदरौली, वीरकिशोर आगरा, अनिल गुप्ता पिनाहट, अशोक कुमार गुप्ता फिरोजाबाद, वेदप्रकाश गुप्ता ग्वालियर को कार्यकारिणी सदस्य घोषित की गई। उपस्थित लोगों में दर्शन लाल गुप्ता पूर्व महासभा अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार बादलस, रवि कुमार, चंद्रकांत गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता आदि रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button