Sport : 'ये उस बच्चे के लिए अच्छा नहीं है…' वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में नहीं खिलाने पर दिग्गज का बयान, बताया बाहर करने का कारण #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखा जा रहा है. भारत का ये विस्फोटक बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में लगातार बैंच पर बैठा हुआ है. वैभव सिर्फ फैंस को मैदान पर साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते ही नजर आ रहे हैं. उनके चौके-छक्कों को देखने के लिए उनके फैंस अब तरस गए हैं. वैभव ने टीम इंडिया के लिए पिछला मैच एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था. तब से अब तक उनको मौका नहीं मिला है.
दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक 3 मैच हो चुके हैं. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं. अब इस सीरीज का चौथा मैच रायपुर में 14 अक्टूबर यानी बुधवार को होने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबाल शाम 7 बजे से शुरू होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
THE STUNNING LOOKS OF VAIBHAV ♥️
Vaibhav Sooryavanshi has arrived at Hyderabad. pic.twitter.com/2Rjhpl3Gov
— MANU (@IMManu_14) October 12, 2026
आर श्रीधर के अनुसार, 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बात करते हुए को बाहर करने का कारण उनकी फील्डिंग हो सकती है. श्रीधर को लगता है कि, उन्हें मैच के दौरान सब्स्टिट्यूट करना पड़ता है. ये चिंता की बात है. उन्होंने बताया है कि, वैभव को सब्स्टिट्यूट करने की वजह एक व्यवस्थित शेड्यूल के तहत एक भरोसेमंद फील्डर के तौर पर तैयार किया जाना चाहिए. उन्होंने और क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तास से जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर आर. श्रीधर का बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि, ‘वो 15 साल के हैं. वो अभी बच्चा हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि वहां किसी को उसका प्रोग्राम सही ढंग से चलाना होगा. हालांकि, वो एक इंटरनेशनल एलीट माहौल में है, जहां एथलीट जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और अपने वर्कलोड को कैसे मैनेज करना है. लेकिन 15 साल के बच्चे को कभी-कभी बताने की जरूरत होती है. वहां किसी को वैभव सूर्यवंशी के लिए एक शेड्यूल बनाना होगा, जिसमें वो प्रैक्टिस में काफी समय बिताए और मैच में फील्डिंग के लिए भी खुद को तैयार करे, क्योंकि 15 साल की उम्र में अगर आपको सब्स्टिट्यूट किया जा रहा है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है’.
VAIBHAV SOORYAVANSHI IS PUTTING IN THE WORK! 🔥💪
Focused, determined and working hard ahead of the next match. 🏏❤️ pic.twitter.com/N3m75I3VJl
— Lakshay Sharma (@CricWithLaksh) October 12, 2026
श्रीधर ने आगे कहा कि, ’18 या 19 साल की उम्र तक, आप चाहेंगे कि वैभव एक बहुत अच्छे फील्डर के तौर पर निखरकर सामने आए. किसी को वैभव की जिम्मेदारी लेनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि वो रोज फील्डिंग की प्रैक्टिस करे. वो थोड़ी-बहुत स्पिन बॉलिंग भी कर सकता है, लेकिन उसे हम बाद के लिए रख सकते हैं. फिलहाल, मेरी तरफ से ये बिल्कुल साफ है कि उसे अपनी फील्डिंग पर बहुत मेहनत करनी होगी और किसी को उसे यह बात बतानी होगी’.
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.
Hope 🤞 pic.twitter.com/pWuEf3pqdk
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) October 9, 2026
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
ये भी पढ़ें : ‘बेंच पर बैठकर कौन सा खिलाड़ी तैयार होता है…’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने खुलेआम दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है…’
'ये उस बच्चे के लिए अच्छा नहीं है…' वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में नहीं खिलाने पर दिग्गज का बयान, बताया बाहर करने का कारण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,