UP News: 2017 से पहले UP में अराजकता का तांडव… योगी बोले-अब डबल इंजन सरकार में नारी सशक्तीकरण – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की. इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था.
मां चंद्रघंटा के दिव्य स्वरूप का संदेश
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि नारी शक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है. इसी भावना को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघण्टा के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
माँ भगवती सभी को धर्म, सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
जय माँ चन्द्रघण्टा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 12, 2026
2017 से पहले परिवारवाद का सशक्तीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में फैले अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था. उस समय माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के बजाय सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण ही मुख्य उद्देश्य हुआ करता था.
मातृत्व को सहारा, इज्जत घर से गरिमा की रक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अस्तित्व की रक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से उनके उज्ज्वल भविष्य को संबल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विवाह को गरिमापूर्ण आधार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा, उज्ज्वला से धुएं से मुक्ति, इज्जत घर से गरिमा की रक्षा, घरौनी से संपत्ति का अधिकार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा और वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा तक, डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है.
2017 से पहले UP में अराजकता का तांडव… योगी बोले-अब डबल इंजन सरकार में नारी सशक्तीकरण
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,