Sport : बिना मैदान पर उतरे ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ये अद्भुत कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर #INA

Shubman Gill : टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. भारत के 27 वर्षीय दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने बिना मैदान पर उतरे ही एक अद्भुत कारनामा अपने नाम कर लिया है. वो एक अद्भुत उपलब्धि अपने नाम करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने जो कर दिखाया है, वो आज तक कोई नहीं कर पाया है. शुभमन गिल ने भारत के लिए 2019 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने तब से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें लगातार मिलता रहा है, जिसके दम पर अब उन्होंने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली है. 

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ नाबाद दोहरा शतक बनाने के बाद शुभमन गिल को ये अवार्ड मिला है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. शुभमन गिल पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी क्रिकेटर पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा नहीं कर पाया है.

इस प्रदर्शन के दम पर मिला अवार्ड

शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने यह अवॉर्ड अपने साथी नॉमिनी भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर हासिल किया है. गिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंडिया के पहले दो वडने मैचों में 333 रन बनाए, जिसमें पहले मैच में सेंचुरी और दूसरे मैच में नाबाद डबल सेंचुरी शामिल है.

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में 108 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें भारत ने वेस्ट इंडीज के 295/7 के टारगेट का पीछा किया. भारत ने 41.4 ओवर में 296 का टारगेट हासिल कर लिया. इसके तीन दिन बाद गुवाहाटी में वेस्ट इंडीज ने 405/7 का स्कोर बनाया, तब भारत की कप्तानी कर रहे गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे. भारत ने 43.3 ओवर में 39 गेंद बाकी रहते 406/2 का स्कोर बनाया और 8 विकेट से जीत हासिल की. 

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है. उन्होंने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक बनाया, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक है. यह एक सफल वनडे चेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

गिल ने कब-कब किया प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा

ये शुभमन गिल का पांचवां आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले गिल ने जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीता था. अब उन्होंने सितंबर 2026 में भी प्लेयर ऑफ द मंथ अपने नाम कर लिया है.  इस अवार्ड पर को हासिल करने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि, ‘अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं. इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमेशा हमें एक्स्ट्रा बूस्ट देता है’.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह

बिना मैदान पर उतरे ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ये अद्भुत कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button