खबर शहर , यूपी: किसान को बाइक से दी लिफ्ट, फिर की उसके साथ ऐसी हरकत; अंजान के साथ कभी नहीं बैठेंगे आप – INA

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार दोपहर एक किसान से लूटपाट की घटना सामने आई है। ग्राम ओलेंडा निवासी किसान सुरेंद्र गहलोत पुत्र प्रेम सिंह ने हाईवे स्थित मंडी परिसर में अपनी बाजरा की फसल 34,160 रुपये में बेची थी। नगदी को पेट की अंदर वाली जेब में रखकर वह बाईपास मोड़ तिराहे पर कस्बे जाने के लिए खड़ा हो गया। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उसे कस्बे ले जाने की बात कहकर अपने बीच में बैठा लिया।