खबर शहर , आगरा ब्रेकिंग: फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, साथी पर्यटकों ने संभाला – INA

आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन कर रहे फ्रांसीसी पर्यटकों के एक समूह में शामिल एक महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे, जब पर्यटक दरगाह परिसर का अवलोकन कर रहे थे, तभी 45 वर्षीय लॉरन नामक महिला पर्यटक की हालत बिगड़ गई।




घटना की सूचना मिलते ही स्मारक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी, पुरातत्व कर्मी, सुरक्षा गार्ड और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। समूह में शामिल एक चिकित्सक ने महिला पर्यटक का इलाज किया। स्थिति में सुधार होने के बाद, महिला पर्यटक को उसके साथी पर्यटकों द्वारा अपनी बस से आगरा ले जाया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button