UP News: 2 बॉयफ्रेंड, महंगी सिगरेट-शराब का शौक और मशहूर लोगों के साथ उठना-बैठना… ऐसी थी श्रद्धा दुबे की लाइफ स्टाइल – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से फरार चल रही गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जब श्रद्धा के फ्लैट में पहुंची तो उसकी लग्जीरियस लाइफ स्टाइल को देखकर हैरान रह गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के फ्लैट में एक से एक बहुमूल्य चीजें रखीं थी. इसमें महंगी शराब की बोतले, विदेशी सिगरेट के पैकेट और दो अडल्ट टॉय के अलावा कई अन्य चीजें.
फिलहाल पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक चार साल पहले तक श्रद्धा एक साधारण जीवन जीती थी, लेकिन इन चार सालों में कुछ ऐसा हुआ कि उसकी पूरी लाइफ स्टाइल ही बदल गई. उसका मशहूर और पैसे वाले लोगों के साथ उठना बैठना हो गया. अक्सर वह दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के पांच सितारा होटलों में ठहरने लगी.
तस्वीरों में भी दिखा लग्जरी
श्रद्धा दुबे की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं. ये तस्वीरें उसके लग्जरी लाइफ को बताने के लिए काफी हैं. इनमें से कुछ तस्वीरें उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किए हैं. इसमें बड़े-बड़े होटलों में ठहरने के दृष्य हैं. हाल ही में वह मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित द ओबेरॉय होटल में रुकी थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके साथ बीजेपी के एक नेता भी थे. हालांकि पुलिस अभी इस नेता का नाम खोलने से बच रही है.
पुलिस में भी थी काफी हनक
लखनऊ की हजरतगंज थाना पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल में देश और प्रदेश के कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीर है. वह कई बार इन तस्वीरों को दिखाकर पुलिस पर भी दबाव बनाने में सफल हो जाती थी. एक बार पुलिस उसके दबाव में नहीं आई तो उसकी पैरवी करने के लिए प्रयागराज से बीजेपी के एक बड़े नेता थाने पहुंच गए थे. उस समय उन्होंने श्रद्धा को अपनी भतीजी बताया था.
शिवा की मौत के बाद से है फरार
श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड शिवा की मौत के बाद से ही फरार है. बताया जा रहा है कि शिवा की मौत के बाद वह अपने दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी. पुलिस के मुताबिक शिवा के बॉलकनी से नीचे गिरने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा साल 2022 में अपनी छोटी बहन रश्मि के साथ लखनऊ आई थी. यहां वह छोटी मोटी नौकरी ढूंढ रही थी. इसी दौरान वह कुछ लोगों के संपर्क में आई और अचानक उसकी पूरी लाइफ स्टाइल ही बदल गई.
हर महीने लाखों का खर्च
पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के रहन सहन और घूमने फिरने का खर्चा हर महीने लाखों रुपये का था. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अपनी कमाई कुछ नहीं थी तो इन खर्चों के लिए उसे इतना पैसा कहां से मिलता था. इसी के साथ पुलिस उसके संपर्कों को भी खंगालने में जुटी है. इनमें खासतौर पर उन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिनका उसके घर पर आना जाना था.
2 बॉयफ्रेंड, महंगी सिगरेट-शराब का शौक और मशहूर लोगों के साथ उठना-बैठना… ऐसी थी श्रद्धा दुबे की लाइफ स्टाइल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,