UP News: घर के बाहर बहकर आया खून तो निकली चीख! दूधिया ने मालकिन को बताया, मुरादाबाद में दिव्यांग की मौत पर सवाल – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के ग्राम फरीदनगर रोड पर गैस गोदाम के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान के भीतर 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद हुआ. परिजनों और पुलिस ने मृतक की पहचान प्रमोद (पुत्र प्रेमपाल) के रूप में की है, जो मूल रूप से मूढ़ापांडे के रहने वाले थे और यहां अपना मकान बनाकर रह रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब 9:40 बजे एक स्थानीय दूधिया ने प्रमोद का खून से लथपथ शव देखकर उनकी पत्नी सुनीता को घटना की जानकारी दी.

हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. प्राथमिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस को बताया गया कि अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से प्रमोद के सिर पर जानलेवा वार किया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

हत्या की इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस हर पहलू और संभावित रंजिश को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

‘घर पर अकेला छोड़ गई थी पत्नी’

हत्या की इस घटना के बाद मृतक प्रमोद की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है. सुनीता ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों को लेकर चली गई थी. पति ने ही उनसे बच्चों के पास जाने को कहा था. इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ था. सुबह जब वह घर का काम निपटाकर वापस लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी चुंगी पर मिले एक दूधिया ने बताया कि उनके पति घर में खून से लथपथ पड़े हैं.

सुनीता के मुताबिक, उनके गांव में उनके पति ब्याज का काम करते थे और खेती-किसानी की देखरेख के लिए मजदूर रखे हुए थे. वह एक टांग से दिव्यांग थे. इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी ने बताया कि घर के बाहर बहते हुए खून को देखकर दूधिया ने उन्हें बताया था कि उनके घर के बाहर खून बह रहा है. यह सुनकर उनके हाथ-पैर फूल गए. जब उन्होंने घर जाकर देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि उनके पति का शव घर में पड़ा हुआ था.

क्या बोली पुलिस?

हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना ठाकुरद्वारा के फरीदनगर गांव से एक व्यक्ति का शव घर के अंदर पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम और उच्च अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है. मृतक की पहचान मूढ़ापांडे निवासी करीब 40 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है.

पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को लगाया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा.

घर के बाहर बहकर आया खून तो निकली चीख! दूधिया ने मालकिन को बताया, मुरादाबाद में दिव्यांग की मौत पर सवाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button